फिल्लौर जालन्धर:- दहेज खातिर स्थानीय शहर की रहने वाली एक अन्य लड़की की जान चली गई। डेढ़ महीने पहले मृतका की शादी हुई थी। पिता का दोष लड़का कार और स्कूटर मांग रहा था। उनकी लड़की ने खुदकुशी नहीं, बल्कि उसे मार कर लटकाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली सूचना मुताबिक स्थानीय शहर के मोहल्ला चौधरियां के रहने वाले गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके चार बच्चे 3 लड़के और एक लड़की थी। अपनी बेटी को उन्होंने उसे बी.ए. की पढ़ाई करवाई। बीते वर्ष दिसंबर महीने हरियाणा के रेवाड़ी शहर का रहने वाला बिचौलिया अजीत सिंह उनके पास आया और उनको बताया कि करनाल में पड़ते गांव बहलोलपुर का रहने वाला मनदीप सिंह एफ.सी.आई. में सरकारी नौकरी करता है। रिश्ता अच्छा है, लड़के वालों को कोई दहेज भी नहीं चाहिए। बिचौलिए की बात में आकर उन्होंने अपनी बेटी कोमलप्रीत 27 का विवाह 30 दिसंबर को मनदीप सिंह के साथ कर दिया। 
पिता ने बताया कि विवाह के दिन लड़के और उनके परिवार वालों ने रंग दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने अपनी बेटी को विदाई करते समय दहेज में हर वह सामान देकर भेजा, जो उन्होंने मांगा था। विवाह से एक सप्ताह बाद ही लड़के मनदीप सिंह ने कहना शुरू कर दिया कि विवाह के समय जो उसे सोने की अंगूठी और कड़ा पहनाया, वह पतला है। उसे और सोना लगाकर मोटा करके दें। उन्होंने वह मांग भी मान ली। 
उन्होंने बताया कि उसके बाद लड़के ने कहना शुरू कर दिया कि उसे नई आई-10 ग्रेड कार और एक एक्टिवा स्कूटरी लेकर दें। वह रोजमर्रा उनकी बेटी को तंग-परेशान करता और नई से नई मांग करता। उनको अब पता लग रहा है कि मनदीप उनकी लड़की के साथ अपनी मांगों मनवाने के लिए बुरी तरह मारपीट भी करता। बेटी उनको कुछ नहीं बताती थी। इस दौरान उनको चौंका देने वाली बात पता लगी कि बिचोलिए अजीत सिंह ने जो उनको बताया कि लड़का एफ.सी.आई. में सरकारी मुलाजिम है। ऐसा कुछ है ही नहीं था। लड़का प्राईवेट काम करता था। उनको अंधेरे में रख कर धोखे के साथ रिश्ता करवा दिया
उन्होंने बताया कि बीते दिन सुबह 9 बजे उनको मनदीप ने फोन करके कहा कि उनकी बेटी ने उसके घर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। जब वह वहां पहुंचे तो लड़की के शरीर पर हर जगह चोटों के निशान थे। गुरजीत सिंह ने कहा कि दहेज के लोभियों ने उसकी बेटी के साथ पहले बुरी तरह मारपीट की, जब उसकी मौत हो गई तो उसे खुदकुशी का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। 
लड़की के परिवार वाले अपनी मृतक बेटी का पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव फिलौर अपने घर ले आए। लड़की की मृतक देह फिल्लौर शहर पहुंचते ही हर किसी की आंख नम थी, जिसका शाम को संस्कार कर दिया गया। थाना प्रमुख अजैब सिंह ने बताया कि मुलजिम लड़के मनदीप और उसके परिवार विरुद्ध केस दर्ज करके लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की मौत के कारणों की जांच डी.एस.पी. देसवाल कर रहे हैं। जांच में जिस तरह का जुर्म पाया गया, दर्ज मुकदमों में उसका इजाफा कर दिया जाएगा। लड़की पक्ष के लोगों से दिए गए दहेज की लिस्ट लेकर सामान की बरामदगी भी करवाई जाएगी