आदमपुर दोआबा को पंजाब का दिल बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यहाँ ख़ासकर आदमपुर हलके में विकास प्रमुख प्रोजैक्टों को प्रमुख तौर पर प्राथमिकता देकर इसको राज्य का अग्रणी हिस्सा बनाने का प्रण लिया। आदमपुर के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। यहाँ विशाल जलसे को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 करोड़ रुपए में से 9 करोड़ रुपए सडक़ों की मज़बूती/चौड़ा करने और चार मार्गी करने के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए किसी भी प्रकार के विकास प्रमुख कार्य करने के लिए महिन्दर सिंह के.पी. के लिए रख दिए गए हैं।
पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट रैंक) महेन्दर सिंह के.पी. द्वारा आदमपुर को सब-डिविजऩ का दर्जा देने की रखी गई माँग के जवाब में मुख्यमंत्री चन्नी ने इस माँग की संभावनाएं तलाशने के लिए जल्द ही सर्वेक्षण करवाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वह बड़ी सडक़ के साथ 5-10 एकड़ ज़मीन की व्यवस्था होने पर आदमपुर में डिग्री कॉलेज खोलने की माँग मानने के लिए तैयार हैं।