समूह सिंह सभाएं, स्त्री सत्संग सभाएं, धार्मिक संगठनों व संगत के सहयोग से गुरुद्वारा कमेटी गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन 16 जनवरी को सुबह सात बजे निकालेगा।
प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन जालंधर के प्रधान मोहन सिंह ढींडसा, जगजीत सिंह गाबा, परमिदर सिंह दशमेश नगर, सतपाल सिंह सिद्दकी, तेजिदर सिंह परदेसी व महासचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह नगर कीर्तन सुबह सात बजे गुरु घर मोहल्ला गोबिदगढ़ से शुरू होगा और करीब 12 बजे तक गुरुद्वारा दीवान अस्थान में समाप्त होगा।